मथौली। झांगा-कप्तानगंज मार्ग स्थित अरकपुर चौराहे के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बाइक लेकर पेड़ से टकरा गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तकिया माफी टोला निवासी 23 वर्षीय शैलेश किसी कार्य से झांगा गया था। वहां अपना काम निपटाकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। अरकपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार शैलेस गंभीर रूप से घायल हो गया।