फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दुकानों का ताला तोड़ नकदी व सामान उड़ाया

Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार पुरानी बाजार में मंगलवार की रात को तीन दुकानों का ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी को अंजाम दिया गया है। एक ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने जेवर चुरा लिए। एक ज्वेलरी में केवल ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं एक कबाड़ की दुकान का ताला और काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखा नकदी और कुछ सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह आस-पास के लोगों ने ताला टूटा देखकर दुकानदारों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानों का जायजा लेने के बाद अगल-अगल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। टेकुआटार डीह टोला निवासी अर्पित वर्मा स्थानीय बाजार में अर्पित ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान के चलाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर सोने चले गए। सुबह लोगों ने सूचना दिया कि शटर का ताला टूटा हुआ है आकर देखा तो दुकान के अंदर रखा तिजोरी चोर उठा ले गए हैं। जिसमें लगभग एक लाख के सोने चांदी के आभूषण थे। उसी चौराहे पर राजेश कबाड़ी के दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखा 8 हजार रुपये और दुकान से सामान भी उठा ले गए हैं।
पुरानी बाजार में ही लक्ष्मण वर्मा के सर्राफा का दुकान चलाते हैं उनके दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है, लेकिन किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। सूचना पर पहुंचे हल्का एसआई आशीष बारी ने घटना की जानकारी हासिल किया। अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने बताया के सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें