तमकुहीराज। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चचेरे चाचा पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से चचेरे चाचा ने दुष्कर्म किया। कार्रवाई के लिए किशोरी का पिता कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा था। एसपी के आदेश पर थानेदार ने केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद