फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के पास लावारिस मिली नवजात, महिला ने कुत्तों से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन के पास लावारिस मिली नवजात, महिला ने कुत्तों से बचाया
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। बेटियों की हिफाजत के लिए सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है तो वहीं नवरात्र में सनातन धर्मी अपने घरों में मां दुर्गा की उपासना में जुटे हैं। इन सबके बीच मंगलवार की भोर में दुदही सीएचसी के बगल में पड़रौन मडुरही के जर्जर पंचायत भवन परिसर में नवजात बच्ची को किसी ने फेंक दिया था। कुत्तों का झुंड भी वहां पहुंच गया था। संयोग ठीक था कि फूल तोड़ने गई लड़की ने कुत्तों का झुंड देखकर शोर मचाया तो बगल की महिला वहां पहुंची और कुत्तों को भगाकर नवजात को अपने घर ले आई। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में सीएचसी के बगल में पडरौन मड़ुरही गांव का पंचायत भवन है। मंगलवार को सुबह छह बजे पंचायत भवन परिसर में एक लड़की फूल तोड़ने गई थी। उसने देखा कि परिसर के जर्जर भवन में कपड़ों में लपेटकर नवजात को लिटाया गया था। थोड़ी ही दूरी कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। लड़की ने शोर मचाया तो रामराज चौरसिया की पत्नी इंदू देवी डंडा लेकर पहुंचीं और कुत्तों को वहां से भगाया। इंदू देवी ने नवजात को उठा लिया और विशुनपुरा एसओ को सूचना दी गई। कुछ देर बाद इंदू नवजात को लेकर थाने पहुंच गईं। एसओ बृजेश मिश्रा ने बच्ची को सीएचसी भेजकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम आने तक नवजात की देखरेख इंदू से ही करने का आग्रह किया। दोपहर बाद चाइल्ड लाइन की टीम दुदही पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल ले गई। यहां उसे एसएनसीयू में रखा गया है। चाइल्ड लाइन के जिला कोआर्डिनेटर मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि विशुनपुरा पुलिस की सूचना पर टीम ने नवजात को अपनी अभिरक्षा में लिया है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें