राजस्थान के डीजीपी बने उमेश मिश्र।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
हाटा के उमेश बने राजस्थान के डीजीपी
- इंटर तक की शिक्षा श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज से पूरी की
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा(कुशीनगर)। क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने उमेश मिश्र को राजस्थान का डीजीपी बनाया गया है। उनके नियुक्ति की खबर गांव में पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
उमेश 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पिता स्व. शिव पूजन मिश्र हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता थे। उनकी बारहवीं तक की शिक्षा श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा में ही हुई है। दर्शन शास्त्र विषय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
शुक्रवार को उन्हें राजस्थान सरकार की ओर से पुलिस विभाग का मुखिया बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव सकरौली में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई देते रहे। राजस्थान पुलिस में नौकरी करने के बाद भी उमेश हमेशा अपने गांव से जुड़े हैं। रहे। उनको जब भी अवसर मिलता है तो वह अपने गांव आते रहते हैं।
उनके इस सफलता पर प्रोफेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रोफेसर उमाशंकर त्रिपाठी, प्रोफेसर सत्येंद्र गौतम, डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डॉ. आमोद कुमार राय, डॉ. जितेंद्र मिश्र, सूर्य नारायण मिश्र आदि ने बधाई दी।