कसया। सीएचसी का सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. जयंत कुमार के नेतृत्व में मंडलीय टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में लंबे समय से रखी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीनों को जल्द संचालित कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्टोर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब, जन औषधि केंद्र समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्थापित अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीनों की स्थिति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्रीय मरीजों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
टीम ने अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर भवनों और आवासीय आवासों का भी निरीक्षण किया। भवनों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों ने आवश्यक सुरक्षा उपायों और मरम्मत संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से विस्तृत जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठा। इस पर एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार ने अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सीएचसी को विशेष सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना बनाई जा रहा है।व