लक्ष्मीगंज। रामकोला के अटल नगर में रविवार को मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की 109 वीं कवि गोष्ठी हुई। इसमें कवि उगम चौधरी मगन को भोजपुरी शब्द स्वर से सम्मानित किया गया।
कवि गोष्ठी की शुरुआत बलराम राय ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद सुनील चौरसिया ''सावन'' ने है हरकत में बरकत, मुस्कान में है जान। बिटिया है मेरी किस्मत, बिटिया मेरी पहचान..सुनाया। गोष्ठी में मधुसूदन पांडेय, अशोक शर्मा आदि कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई। इस दौरान गोविंद कुशवाहा, रामकेवल चौरसिया, उर्मिला देवी, प्रीति चौरसिया, शैलेंद्र, प्रियंका, सुप्रीति, संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद