जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने सोमवार की रात करीब नौ बजे गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
दहारीपट्टी निवासी 20 वर्षीय छोटे गोंड़ और 24 वर्षीय पुष्पेंद्र कुशवाहा एक ही बाइक से फाजिलनगर दवा लेने जा रहे थे। पिपरा रज्जब गांव के पास फोरलेन पर क्राॅसिंग के पास फाजिलनगर की तरफ से गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर की एक हेड लाइट जलने से बाइक सवार भ्रमित हो गए। संवाद