लक्ष्मीगंज। चंद्रपुर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को रामकोला सीएचसी भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के धर्मराज (25) पुत्र मोहन व अतुल (17) पुत्र चंद्रभूषण एक ही बाइक से लक्ष्मीगंज से लौट रहे थे। रामकोला- कप्तानगंज मार्ग के चंद्रपुर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास रामकोला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।