फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई भेजने के नाम पर 85 हजार की ठगी, केस

Sat, 10 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। दुबई भेजने के नाम पर बेरोजगार से 85 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। वीजा के साथ जालसाज ने हवाई जहाज का जो टिकट दिया था वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही कैंसिल हो गया। जांच में वीजा भी फर्जी मिला। पुलिस इस मामले में जालसाज पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरका घुरमल्ल निवासी रितेश शर्मा ने अपने दामाद रामकोला थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार निवासी अशोक शर्मा को विदेश भेजने के लिए उसी क्षेत्र के एजेंट पप्पू उर्फ विजय सिंह ग्राम भठही खुर्द कठबरवा से संपर्क किया। एजेंट दुबई भेजने के लिए 85 हजार रुपये खर्च बताया। एजेंट पर भरोसा कर अपने फोन पे से रुपये उसको रितेश शर्मा दे दिए। 29 जनवरी 2025 को एयर इंडिया फ्लाईट का टिकट व वीजा दिया। दामाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए रितेश घर से 27 जनवरी को गोरखपुर से ट्रेन से गए। 28 जनवरी को दिल्ली पहुंचे वहां एक रात रूकने के बाद 29 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। टिकट जांच के दौरान पता चला कि टिकट कैंसिल हो गया है। इसके बाद दामाद के साथ वापस लौट आया।
एजेंट से रुपये वापस करने के लिए संपर्क किया तो एजेंट झूठा वादा कर टाल मटोल करने लगा। रितेश की तहरीर पर पुलिस ने एजेंट पप्पू सिंह उर्फ विजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें