फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली हुई दिवाली: कुशीनगर में हादसा... कार और पिकअप की टक्कर में दो दोस्तों की हुई मौत

Mon, 20 Oct 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

नगर पालिका हाटा के बाघनाथ मोहल्ले के रहने वाले अमित (32) और देवेंद्र (25) रविवार की शाम को किसी काम से देवरिया के गौरीबाजार गए थे। काम निपटाकर लौटते समय अभी वह मदरहा मोहल्ले के समीप पहुंचे थे कि रात करीब 12 बजे कार पिकअप से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हटा गौरी बाज़ार मार्ग पर रविवार की आधी रात दुर्घटना कार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर रविवार की देर रात पिकअप और कार की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया और शव को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन

\
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका हाटा के बाघनाथ मोहल्ले के रहने वाले अमित (32) और देवेंद्र (25) रविवार की शाम को किसी काम से देवरिया के गौरीबाजार गए थे। काम निपटाकर लौटते समय अभी वह मदरहा मोहल्ले के समीप पहुंचे थे कि रात करीब 12 बजे कार पिकअप से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के आने के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मोहल्ले के लोग व परिजन भी पहुंच गए। दोनों युवक एक साथ अक्सर रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दीपावली के दिन हुई इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस संबंध में हाटा कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें