फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMAY-Urban 2.0: डीएम कुशीनगर ने भेजा DPR, जरुरतमंदों के पक्के आशियाने का सपना होगा अब पूरा

Sat, 18 Oct 2025 12:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के 2450 पात्र लाभार्थियों के लिए पक्के आशियाने का निर्माण हो सके, इसका प्रस्ताव तैयार करवाया है। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पक्के आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका डीपीआर तैयार शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवास स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शासन को 2450 लाभार्थियों की डीपीआर भेजी गई है। भेजे गए डीवीआर में जांच समिति की तरफ से कराई गई जांच में मिले पात्र लाभार्थियों को ही डीपीआर में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद हाटा के 1015, नगर पंचायत सेवरही के 251, नगर पंचायत तमकुहीराज के 209, नगर पंचायत फाजिलनगर के 410, नगर पंचायत सुकरौली के 499, नगर पंचायत मथौली के 66 समेत कुल 2450 पात्र लाभार्थियों को शासन को भेजी गई डीपीआर में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें