फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पार्किंग विवाद में दो युवकों को पीटा, 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलाबाजार में सात-आठ लोगों ने घेरकर पीटा, साथी बचाने पहुंचा तो उसे भी बनाया निशाना
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप- पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी, अगले दिन हमला
कसया (कुशीनगर)। गोला बाजार में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदित्य प्रसाद का आरोप है कि सात-आठ लोगों ने उसे घेरकर पीटा। उसे बचाने पहुंचे साथी तुषार पासवान को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। पुलिस ने 10 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आदित्य प्रसाद के अनुसार, 27 अक्तूबर को जायसवाल आयरन स्टोर्स के मालिक सुमित जायसवाल से पार्किंग पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवाद बढ़ने से बचने के लिए वह वहां से चला गया था। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद वह सामान खरीदने दोबारा गोला बाजार पहुंचा। वहां जायसवाल आयरन स्टोर्स के सामने सात-आठ लोग पहले से मौजूद थे। इनमें दुर्गेश सोनकर भी शामिल था। इन लोगों ने उसे घेरकर लोहे के कड़े से सिर और आंखों के आसपास वार किए। सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य के साथ मौजूद तुषार पासवान ने उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने तुषार के साथ भी मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों सीएचसी कसया पहुंचे और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। आदित्य ने 28 अक्तूबर को थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसने पार्किंग विवाद के बाद मिली कथित धमकी के आधार पर सुमित जायसवाल की संभावित भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सुमित जायसवाल, दुर्गेश सोनकर समेत आठ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें