फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 02 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना महुई चौराहे के समीप बुधवार की देर शाम मारपीट के दौरान दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग गए। घायल युवकों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम अहिरौली क्षेत्र के असना निवासी रिंकू सिंह (28) और कप्तानगंज के शेखपुरवा गांव के देव यादव (30) गांव के पास सीसी रोड किनारे खड़े थे। तभी कुछ युवक पहुंचे। विवाद के बाद मारपीट हो गई। पहले से खड़े दोनों युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने डॉयल 112 पर सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कप्तानगंज ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें