फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद किशोरियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नेबुआ नौरगिंया थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर 14 वर्षीय बेटी भगाने का आरोप लगाया था। इसी तरह थाना क्षेत्र के दूसरे गांव की महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिक बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवकों के खिलाफ विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें