फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पुलिस ने सोमवार को 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को सरया स्थित बड़ी गंडक नहर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ तमकुहीराज थाने में विभिन्न धाराओं में दो और कसया थाने में एक केस दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरया खुर्द निवासी राजगगन मेस्तर पुत्र गिरजाशंकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रूपये का इनामी था। आरोपी के खिलाफ तमकुहीराज थाने में दो और कसया थाने में एक केस दर्ज था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। सूचना पर उसे सरया बड़ी गंडक नहर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया गया है। आरोपी वहां से कहीं भागने के फिराक में था। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें