पडरौना। होली पर मणिपुर से घर आ रहे जिले के अलग-अलग गांवों के दो युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। जलालपुर स्टेशन पर पहुंचे इन युवकों के हालत के बारे में जानकारी होने पर परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इनका इलाज चल रहा है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गजिया नौका टोला गांव निवासी कोलाई पटेल और बरवापट्टी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी प्रमोद पटेल मणिपुर में मजदूरी करने गए थे। होली के मौके वे ट्रेन से घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे जहर खुरानी के शिकार हो गए। जलालपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घर वाले इसकी शिकायत लालपुर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी पुलिस से की है।