फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो क्विंटल लहन नष्ट की, तीन को पकड़ा

Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली की बांसी चौकी पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा सिंघापट्टी मुसहर बस्ती एवं हरिजन बस्ती में छापामार कर दो क्विंटल लहन नष्ट की। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बांसी चौकी प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे सिंगापट्टी के मुसहर बस्ती और हरिजन बस्ती में कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। इसमें दो क्विंटल लहन नष्ट की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस दौरान महिला एसआई चंदा यादव, महिला कांस्टेबल ममता कुमारी, हेड़ कांस्टेबल अखिलेश सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, बाबुराम, कांस्टेवल विपिन कुमार, चंद्रप्रकाश मिश्र, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

0

20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार


सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार देर रात कच्ची शराब के कारोबारियों के अड्डे पर छापा माा। इसमें टीम ने 50 लीटर लहन नष्ट कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक अभिषेक चौहान और बहादुरपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्रा, एसआई विमलेश द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ सलेमगढ़ पैठानी टोला में कच्ची शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापामारा। इसमें पुलिस ने 50 लीटर लहन नष्ट कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन


0
20 बोतल देसी शराब बरामद
गोड़रिया। क्षेत्र के जंगल नवगावा खौरा टोला में शुक्रवार को विशुनपुरा पुलिस ने 20 बोतल देसी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। उपनिरीक्षक विनय शंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर जंगल नौवगावा खौरा टोला में दबिश दी गई। एक व्यक्ति के झोले की तलाशी में 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंगल नौवगांव के आनंदनगर निवासी सुदर्शन के रूप में हुई। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें