मथौली बाजार। हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बेलवा सुदामा शिव मन्दिर के समीप दो बाइक के आमने सामने के टक्कर मे दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये दोनों घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मथौली पहुचाया गया जहा पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को मेडिकल कुशीनगर भेज दिया गया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव निवासी सिकन्दर यादव ऊम्र 22 वर्ष बृहस्पतिवार शाम को हाटा से वाइक से अपने गांव बेलवा सुदामा आ रहे थेद्ध अभी बेलवा सुदामा शिव मन्दिर के समीप पहुचे थे की सामने से आ रहे करन ऊम्र लगभग 18 बर्ष निवासी रगडगंज थाना रामकोला के बाइक से टक्कर हो गया जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।