रामकोला। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज रोड पर चंदरपुर के पास एक दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चंदरपुर अहिरटोली निवासी अनिरुद्ध यादव (42) और धुरूप यादव (30) साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों रामकोला नगर स्थित लेबर चौक से वापस आ रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले ही पीछे से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया।