रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव में सामान लेने गई थी। घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद रामकोला थाना पहुंचकर मां ने गांव के ही युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि मेरी लड़की को एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया।