फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में जेवर चोरी के मामले में दो महिलाओं पर केस

Tue, 07 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज पुलिस ने ग्राहक बन ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाली एक नामजद व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे तहरीर के मुताबिक कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक पर खेतान ज्वेलर्स के मालिक विपुल खेतान ने बताया है कि 30 सितंबर को उनके दुकान पर दो महिलाएं ग्राहक बन आभूषण की खरीददारी करने आयीं। इस दौरान सोने की चेन में वजन का टैग लगा रहे स्टाफ अनिल प्रजापति से दोनों महिलाएं चैन देखने लगीं। स्टाफ टैगिंग के कार्य में व्यस्त होने का लाभ उठाकर महिलाओं ने एक चेन चुरा लिया। महिलाओं के करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में है। दोनों महिलाओं में से एक ने कान का एक जोड़ी लटकन भी खरीदा है तथा बिल पर अपना नाम व पता दर्ज कराया है। टैगिंग के उपरान्त जब स्टाफ टैगिंग किये हुए चैन के डिब्बे का वजन तौल कराया तो करीब 11 ग्राम का एक चैन कम था। काफी खोजबीन व सीसीटीवी वीडियो फुटेज देखने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। तब तक ग्राहक बन कर आई दोनों महिलाएं दुकान से जा चुकी थी। दुकान संचालक के तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कप्तानगंज चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें