फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीपा पुल से दोपहिया का आवागमन शुरू

Sat, 24 Jan 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीपा पुल से जाता बाइक सवार। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खडडा। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण बृहस्पतिवार को ठप हुआ पीपा पुल से आवागमन शुक्रवार को जलस्तर घटने के बाद आंशिक रूप से बहाल हो गया। पुल से फिलहाल दोपहिया वाहनों और पैदल आवाजाही शुरू हो सकी है, जिससे नदी के दोनों किनारों पर बसे लोगों को राहत मिली है। हालांकि नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव, अनुकूल धारा और स्थान के अभाव के चलते पीपा पुल का पूरा लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पीपा पुल के सहारे लोग मात्र नौ किलोमीटर की दूरी तय कर खडडा पहुंचते हैं, जबकि इसके अभाव में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नदी उस पार बसे मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नारायणपुर, सोहगीबरवा, मटियरवा, पिपरासी, मूजा टोला समेत कई गांवों और दाहिनी तरफ बसे भैसहां, कोटवा टोला, भेड़ीहारी, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, पकड़ी बृजलाल आदि गांवों के लगभग एक लाख लोगों को या तो निजी नावों से बिना सुरक्षा के मनमाना किराया देकर नदी पार करनी पड़ती है। पूर्व में एक सीजन में लगाया गया पीपा पुल महज 22 घंटे ही चल सका था। इसी तरह हर वर्ष किसी न किसी वजह से लोगों को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें