खड्डा। स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। ग्राम सिसवा गोपाल निवासी राहुल पासवान के खिलाफ मारपीट का मुकदमा चल रहा है।
वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। इसी तरह भैसहा गांव निवासी ब्रह्मा यादव के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। दोनों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।