फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जनपद में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं और पाक्सो एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुशियाल और धनन्जय प्रसाद ग्राम मछरिया दलजीत कुवर, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इनके विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिन्स कुमार, उपनिरीक्षक विनायक यादव और कांस्टेबल राहुल प्रसाद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें