डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बनवरिया के समीप एक ही लेन में उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक की भिड़ंत हो गई। गोरखपुर की ओर जा रहे बरेली जिला निवासी ट्रक चालक नाजिद (32) व सहायक गौरव (25) केबिन में फंस गए। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने ट्रक चालक को बाहर निकवाकर सीएचसी भिजवाया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। थानाध्यक्ष तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया दुर्घटना में घायल ट्रक चालक व सहायक को इलाज के लिए भेजा गया हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद