तमकुहीराज। खनन विभाग की तरफ से क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसमें अलग-अलग स्थानों से मिट्टी खनन कार्य में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाने में सुपुर्द कर दिया गया।
जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया बुधवार को खनन विभाग की टीम जिले में सक्रिय रही। इसी दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के समीप पकड़ा गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को तमकुहीराज पुलिस को सुपुर्द किया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग पर मिट्टी खनन कर रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ कर तरयासुजान पुलिस को सुपुर्द किया गया है।