फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो घायल

Sat, 01 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के समीप एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी निवासी मनीर (21) और सुरेंद्र खरवार (45) ट्रैक्टर पर सवार होकर हेतिमपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के समीप हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर छह लोग सवार थे। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकी सवार बाल-बाल बच निकले। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें