फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक निलंबित

Thu, 28 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सेवरही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हफुआं चतुर्भुज में कक्षा दो के एक छात्र के बंद होने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को किया निलंबित कर दिया गया। छात्र विद्यालय के एक कमरे में सोमवार रात भर बंद रहा। बीएसए ने फाजिलनगर बीईओ और सेवरही बीईओ को जांच के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारियों की संस्तुति पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें प्राथमिक विद्यालय दोमाठ से संबद्ध किया है। वहीं तैनात एक शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए विद्यालय में तैनात शिक्षक का अगले आदेश तक मानदेय बाधित कर दिया है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि सेवरही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हफुआं चतुर्भुज में विद्यालय बंद होने के बाद कक्षा दो का छात्र वहां एक कमरे में रात भर बंद रहा। यह मामला सामने आते ही 26 अगस्त की देर शाम फाजिलनगर बीईओ विजय नारायण पाल और सेवरही बीईओ प्रभात चन्द राय को जांच अधिकारी नामित कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गई थी। जांच अधिकारियों ने बुधवार को विद्यालय जाकर विद्यालय में तैनात शिक्षक और गांव के लोगों, छात्र-छात्राओं से एक-एक कर बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी तरफ से उपलब्ध कराए गए जांच रिपोर्ट में विद्यालय में प्रधानाध्यापक नन्द जी यादव को निलंबित कर उन्हें प्राथमकि विद्यालय भुलिया टोला से संबद्ध कर दिया गया। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक योगेंद्र शुक्ल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई निलंबन की संस्तुति की गई। योगेंद्र को निलंबित कर उन्हें प्राथमकि विद्यालय दोमाठ से संबद्ध कर दिया गया।
निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, लेकिन उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि वे कहीं व्यवसाय में नहीं लगे हैं। बीएसए ने बताया कि निलंबित सहायक अध्यापक पर लगे आरोपी की जांच के लिए विभाग की तरफ से पुन: जांच के लिए मोतीचक बीईओ मुकेश नारायण मिश्र और विशुनपुरा बीईओ जयंत कुमार भारती को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उनकी तरफ से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक श्रीराम पर दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और बालक आयुष की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखने को गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि और स्कूल में तैनात शिक्षामित्र आशा देवी पर दायित्वों का निर्वहन नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए अगले आदेश तक उनका मानदेय बाधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें