पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों द्वारा बाइक से स्टंट दिखाते समय उनकी बाइक फिसलकर नाली में जा गिरी। लोगों ने उन्हें उठाया और बाइक को बाहर निकाला। हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए।
स्थानीय बाजार में सोमवार को एक इंटर कॉलेज के दो छात्र दोपहर में लंच के समय बाइक से स्टंट दिखाने लगे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। सर्विस रोड पर छात्र-छात्राएं थीं। इस दौरान दोनों अचानक छात्रों के बीच में स्टंट दिखाने लगे। बेकाबू बाइक किनारे बने नाले मे जा गिरी।
बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन स्टंट कर रहे दोनों छात्र बच गए। छात्रों व अन्य लोगों ने नाली से खींच कर उनकी बाइक को निकाला। इसके बाद वे किसी तरह बाइक लेकर घर चले गए।