कसया। नगर के नरकटिया प्राथमिक विद्यालय के समीप छिनैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बैग, 3500 नकद और बाइक बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, आठ अप्रैल को नगमा खातून अपने पति मो. शैयर निवासी माधोपुर मठिया के साथ बाइक से कसया आ रही थीं। इसी दौरान नरकटिया प्राथमिक स्कूल के पास बाइक सवार बदमाश उनका पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। वारदात की जांच पुलिस कर रही थी। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी अनुराग सिंह निवासी वार्ड नंबर 14, फाजिलनगर थाना पटहेरवा और अरमान अंसारी निवासी किशुनदासपट्टी भलुही थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उनके पास से छीना गया का बैग, 3500 रुपये, एंड्रॉयड मोबाइल का कवर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद