पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बांसी चौकी के पास से एक डीसीएम में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप के साथ दो अंतरराज्यी तस्करों को दबोच लिया। शराब समेत डीसीएम की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पडरौना कोतवाली के बांसी चौकी पर कोतवाल रवि राय अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पश्चिम बंगाल नंबर की डीसीएम को सिपाहियों ने रोका। डीसीएम में चालक के पास बैठा एक युवक बताया कि सामान रखा है जो बिहार लेकर हम लोग जा रहे हैं। संदेह होने पर सिपाहियोंं ने चेक किया तो 40 पेटी शराब ट्रक के अंदर छिपाकर रखा गया था। इसका कागज चालक नहीं दिखा पाया। पुलिस वाहन समेत शराब को कब्जे में ले लिया। तस्करों की पहचान पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र कटारू गांव निवासी संतोष कुमार, इसी जिले के पारू थाना क्षेत्र के बड़ादाउत गांव निवासी जहीर आलम के रूप में किया।