पडरौना। हाईवे के रास्ते पशु तस्करी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप में सवार तीन गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर बलिया जिले के रहने वाले हैं। देवरिया में पुलिस की सख्ती के बाद कुशीनगर के रास्ते बिहार में वध के लिए गोवंश को लेकर जा रहे थे। ऐसा कसया पुलिस का दावा है।
कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को कसया पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते एक पिकअप से तस्कर गोवंश को लेकर बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया। इस दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान तीन गोवंश पिकअप में मिले तस्करों ने पूछताछ में गोवंश कहां से लिए हो कहा जा रहे हो। इस बारे में कोई भी जानकारी सही नहीं दिए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो पशु तस्करी के धंधे में संलिप्तता बताई। पुलिस ने तस्करों की पहचान बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के खरीका कवलेन पांडेय गांव निवासी संदीप पासवान, बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर यादव गांव निवासी अरूण यादव के रूप में किया। पुलिस के अनुसार क्रूरता पूर्वक पशुओं को लादकर बिहार लेकर जा रहे थे।