फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो तस्कर गिरफ्तार, गोवंश और नकदी बरामद

Mon, 29 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। थाना खड्डा पुलिस ने रविवार को पशु चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई गाय और बछड़ा तथा 4,500 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

विकास सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी गाय और बछड़ा चोरी हो गया है। थाना खड्डा पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने महबूब आलम और छोटे कुरैशी ग्राम बसहिया बनबीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नियमित रूप से भैंस और गाय चोरी कर ऊचे दामों पर बेचते हैं। अभियुक्त महबूब आलम का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है, जिसमें चोरी, पशु क्रूरता अधिनियम, सहित कई मामले शामिल हैं। उसके पास से चोरी गई गाय और बछड़ा के साथ 4,500 रुपये नगद बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें