बाइक की चपेट से साइकिल सवार दो बहनें घालय
पटहेरिया-समउर मार्ग पर नारायनपुर गांव के पास हुआ हादसा
पटहेरवा(कुशीनगर)। पटहेरिया-समउर मार्ग पर नारायनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को साइकिल से स्कूल जा रहीं दो सगी बहनें बाइक की चपेट में आ गईं। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बलूवा शमशेर शाही गांव निवासी नंदलाल गुप्ता की बेटियां मनीषा गुप्ता (15) 11वीं व निशा गुप्ता (13) नौवीं में पढ़ती हैं। दोनों कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने जा रही थीं। नारायनपुर गांव के बाइक की चपेट में आ गईं। जिला अस्पताल में निशा का उपचार चल रहा है। जबकि मनीषा की हालत नाजुक बताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
...
पुलिया में टकराकर बाइक सवार घायल
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के भैसहा पकड़िहवा के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार पुलिया में टकराकर घायल हो गया।
हेतिमपुर चकिया निवासी 50 वर्षीय विजेंद्र किसी काम से बाइक से कसया जा रहे थे। पकड़िहवा नहर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कर सड़क पर गिरकर पुलिया में टकरा गई। इससे वह घायल हो गए। उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को कसया अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। संवाद