फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बहनों को साथ ले गई राजस्थान पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी भी गिरफ्तार, पडरौना में किराए पर कमरा लेकर रहा रहा था आरोपी
विज्ञापन

जयपुर के कपड़ा व्यापारी की बेटियां हैं दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। जयपुर (राजस्थान) के कपड़ा व्यापारी की अपहृत दोनों बेटियों को राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गई। खड्डा पुलिस ने दोनों को ढूंढकर इसकी सूचना दी थी। एक अपहर्ता ग्राम रामपुर गोनहा थाना खड्डा निवासी राजू प्रसाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खड्डा पुलिस की सूचना पर जयपुर के करणी थाने के एसआई जितेंद्र कुमार की अगुवाई में महिला सिपाही संतोष और सिपाही राजपाल सोमवार को खड्डा थाने पहुंचे। पुलिस के साथ लड़कियों के पिता भी थे। पिता ने बताया कि उनके घर के पास ही कपड़ा फैक्ट्री है। उसी में राजू व उसका एक दोस्त काम करते थे। एक दिन राजू व उसके दोस्त ने दोनों को भगाने की योजना बनाई और वे 22 जुलाई को दोनों को लेकर निकल गए। इस मामले में करणी थाने में केस दर्ज है। मामला राजस्थान के मुख्यमंत्री तक पहुंच तो करणी पुलिस ने राजू के भाई को हिरासत में ले लिया। इसी बीच खड्डा पुलिस ने रविवार को दोनों बहनों को ढूंढ निकाला। राजू दोनों को लेकर पडरौना में कमरा लेकर रह रहा था। महिला पुलिस की अभिरक्षा में दोनों बहने पिता को देखकर रोने लगीं। रोते कहा कि अपनी मर्जी से युवकों के साथ आयी थीं। पिता ने रोते हुए कहा कि हमारी सारी प्रतिष्ठा तार तार हो गई है। समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगवा का मुकदमा दर्ज है। दोनों को जयपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें