अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर के मारपीट सहित अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुराने विवाद को लेकर हमारे गांव के घर में घुसकर कुछ लोग लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रुदल राजभर, अन्जली, गुड़िया व रीता के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।