लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दिउलिया मनिया छपरा के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार की रात चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय में चोरी होने की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वे स्कूल पहुंचे तो स्टोर रूम का ताला टूटा था और उसमें रखा मिडडे मील पकाने के लिए रखा सभी बर्तन, गैस सिलेंडर व साउंड सिस्टम आदि गायब था। इस संबंध में खोटही चौकी प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है।