फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जानलेवा हमले के मामले में दो को 10-10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जमीन की रंजिश में एक व्यक्ति पर फरसे और कटार से जानलेवा हमला करने के 26 साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-दो की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में सुनवाई के दौरान दो अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है। कसया थाना क्षेत्र के चौपरिया निवासी राणा प्रताप चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 13 दिसंबर 2000 की शाम उनके पिता विश्वनाथ चौबे बोरिंग के पंपिंग सेट पर सोने जा रहे थे। वह भी चारपाई, टार्च और रजाई लेकर उनके पीछे जा रहे थे। इसी दौरान बोरिंग के पास गांव के महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पिता पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरसे और कटार से वार किए। हमले में विश्वनाथ के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

घायल को तत्काल पडरौना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 दिसंबर 2000 को महेंद्र, सूरज, नंदलाल और मोतीचंद के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की। जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-दो परमेश्वर प्रसाद ने महेंद्र और सूरज उर्फ सूरूज को धारा 307/34 और 326/34 के तहत दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें