फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बिहार के थाने से चोरी हुए बालू लदे दो ट्रक ठाढ़ीभार से बरामद, दोनों चालक हिरासत में

Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

गोपालगंज के एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि दोनों युवक किसके सहारे थाने से ट्रक लेकर फरार हुए, इसकी जांच की जा रही है। गोपालपुर पुलिस के अलावा एक अलग टीम भी गठित की गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई जेनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने से चोरी हुए बालू लदे दो ट्रक कुशीनगर में बरामद किए गए हैं। दोनों ट्रक अवैध खनन के मामले में सीज कर थाने परिसर में खड़े किए गए थे। आरोप है कि रात में खनन माफिया पुलिस को चकमा देकर उन्हें लेकर फरार हो गए। बिहार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रकों की लोकेशन ट्रेस की और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार स्थित डमुर स्थान से दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना परिसर में खड़े ट्रकों की चोरी से मची अफरा-तफरी

गोपालपुर थाने की पुलिस ने बीते दिनों अवैध खनन के मामले में बालू लदे दो ट्रकों को पकड़कर सीज किया था। दोनों वाहन थाने परिसर में खड़े थे। आरोप है कि बीती रात अज्ञात लोग दोनों ट्रकों को लेकर फरार हो गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर थाने में अफरा-तफरी मच गई।

दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

इसके बाद गोपालपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से ट्रकों की तलाश शुरू की। ट्रक नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने ठाढ़ीभार स्थित डमुर स्थान से दोनों ट्रकों को बरामद कर लिया। दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

किसके इशारे पर थाने से ले गए ट्रक, जांच जारी

गोपालगंज के एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि दोनों युवक किसके सहारे थाने से ट्रक लेकर फरार हुए, इसकी जांच की जा रही है। गोपालपुर पुलिस के अलावा एक अलग टीम भी गठित की गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें