फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर में राह होगी आसान 28 करोड़ से बनाई जाएंगी दो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगभग 28 करोड़ के लागत से बनने वाले दो सड़कों का देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार प्राथमिकता है।विधायक ने कहा कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से इन सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान रामवृक्ष गिरी, मनोज चौबे, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें