फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 80 लाख से बनाई गईं दो सड़कें, आवागमन में होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य मार्गों के निर्माण के साथ ही मोहल्लों की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके तहत शहर में विधियानी और सरौली में करीब 80 लाख की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के बैंक चौराहा से नेदुला बाई जाने वाली सड़क का पालिका प्रशासन ने दो माह पूर्व निर्माण कराया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही अब शासन से मिले पांच करोड़ की धनराशि से मोहल्लों की सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। शहर के मेंहदावल बाईपास से सरौली जाने वाली जर्जर सड़क को सीसी रोड बनाने का कार्य कुछ दिनों पूर्व शुरू हुआ था, अब यह सड़क बनकर तैयार हो गई है।
इसके साथ ही विधियानी क्षेत्र में भी मोहल्ले में आने- जाने के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन सड़काें के सीसी रोड होने से जहां लोगों को आने- जाने में होने वाली परेशानी दूर हुई है वहीं मोहल्ले के विकास को भी गति मिली है।
विज्ञापन

सरौली निवासी पवन कुमार, विधियानी निवासी विनोद कुमार आदि ने बताया कि सड़क काफी जर्जर हो गई थी, जिसके कारण आने- जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी, अब सड़क बन जाने से राहत मिली है।
0
शहर के विभिन्न मोहल्लों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए गए है। इसी के तहत जर्जर हो चुकी सड़कों को सीसी रोड बनाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें