जौरा बाजार। धौरहरा गांव के समीप दो बाइक सवार आपस में टकराकर घायल हो गए। जोकवा बाजार निवासी 45 वर्षीय योगेंदर शर्मा मंगलवार को बाइक से जौरा बाजार की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन
धौरहरा के समीप अपने घर के लिए बाइक मोड़े तभी पीछे से ही आ रहे चौराखास इलाके के धौरहरा पाण्डेयपट्टी निवासी 20 वर्षीय धीरज शर्मा की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए।