अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र गांव भलुहा के टोला बेलहिया में बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे अपना खेत देखने गए दो किसानों को सियार ने एकाएक हमला कर दिया और सियार के काटने से दोनों किसान घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लेकर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव भलुहा के टोला बेलहिया निवासी अकलू गुप्ता (70) और किशोर प्रजापति (57) बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे अपने खेत में फसल देखने गए थे। तभी खेत से निकलकर सियार ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सियार को भगाया। उसके बाद परिजनों उन्हें निजी साधन से सीएचसी हाटा ले गए। इसको लेकर गांव में दहशत है।