फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। थाना क्षेत्र में हाईवे पर टड़वा मोड़ के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी टोला बड़हरा निवासी संतोष कुशवाहा (40) और सचिन (12) रविवार को बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर टड़वा मोड़ के समीप उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें