फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदर के हमले से बालिका समेत दो घायल

Mon, 20 Oct 2025 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम करीब छह बजे एक बंदर ने बाजार निवासी एक नौ वर्षीय बालिका समेत दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों का इलाज फाजिलनगर सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे एक लाल बंदर ने दरवाजे पर कार्य कर रहे जौरा बाजार निवासी 45 वर्षीय दिलीप यादव और उनके घर के बगल से बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही जयप्रकाश साहनी की नौ वर्षीय बेटी दिव्या पर हमला कर दिया। इससे इन दोनों के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बंदर के हमले की जानकारी होते ही परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोमवार की सुबह पुन: उस बंदर के गांव में दिखाई देने पर लोगों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया। बार-बार लोगों पर हो रहे बंदरों के हमले से गांव में भय का बना हुआ है। इसके बाद भी इन उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। बीडीओ सुभाष चंद्र ने बताया कि बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें