फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

पडरौना। करीब एक सप्ताह तक कोरोना संक्रमण शून्य रहने के बाद तीन दिनों से फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। मंगलवार को भी दो नए मामले सामने आए। इस तरह अब तक 15581 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1618 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 1882 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1880 निगेटिव और दो पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति पडरौना और दुदही क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब तक कराई गई 790482 लोगों की जांच में 15581 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 226 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15351 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। सोमवार और रविवार को एक-एक पॉजिटिव केस मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें