फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लग्जरी बस ने चाचा-भतीजे को रौंदा, घटना स्थल पर ही दोनों की मौत- लोगों ने NH किया जाम

Sun, 26 Oct 2025 11:18 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी निवासी 20 वर्षीय अबरार अंसारी व उनके पट्टीदारे के चाचा 50 वर्षीय आलीम अंसारी किसी कार्य से बाइक से सलेमगढ़ आ रहे थे। अभी वे सलेमगढ़ टोल प्लॉजा के पास पहुंचे ही थे कि दिल्ली की तरफ से बिहार की तरफ से जा रही एक लग्जरी बस ने उन्हें ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाकर भीड़ नियंत्रित करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोला प्लॉजा पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे से दिल्ली से बिहार की तरफ से जा रही लग्जरी बस ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों के साथ टोल प्लॉजा पर हंगामा करते हुए एनएच जाम कर दिया। सूचना पर आई पुलिस और तमकुहीराज एसडीएम ने लोगों ने समझाबुझाकर शांत कराया। जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी निवासी 20 वर्षीय अबरार अंसारी व उनके पट्टीदारे के चाचा 50 वर्षीय आलीम अंसारी किसी कार्य से बाइक से सलेमगढ़ आ रहे थे। 

विज्ञापन

अभी वे सलेमगढ़ टोल प्लॉजा के पास पहुंचे ही थे कि दिल्ली की तरफ से बिहार की तरफ से जा रही एक लग्जरी बस ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल दोनों चाचा- भतीजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के परिजन और गांव वाले स्थानीय लोगों के साथ हंगामा करते हुए एनएच जाम कर दिया।

परिजनों ने आरोपी बस चालक पर कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा व तरयासुजान और तमकुहीराज पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के मान मन्नौवल के बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें