फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप से तीन गोवंशीय पशुओं को लेे जा रहे दो लोग गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पुलिस ने गोरखपुर से बिहार जा रही पिकअप को विशुनपुरा तिराहे पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसमें तीन गोवंशीय पशु लदे थे। पुलिस ने पिकअप में मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं सहित पिकअप को कसया थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई विवेक कुमार पांडेय की अगुवाई में कसया पुलिस ने विशुनपुरा कट के पास पिकअप को पकड़ा। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों के नाम साहेव अंसारी (22) निवासी ग्राम नवदा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बिहार और नंदू कुमार यादव (23) निवासी सलेमगढ़ सियरहा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें