फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के बतरडेरा गांव में बुधवार को भूसा एकत्र करने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में जिसमें कसया पुलिस तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुट गई। बतरडेरा की सरोज देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अपने पति बैजनाथ के साथ भूसा बटोरने गई थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर अभिषेक, बेचू, द्वारिका, किशोरियां, सेम्पूल, आबिता, सुमिता, लीलावती निवासी बतरडेरा बड़का टोला ने पहुंचकर घेर लिए। मुझे और मेरे पति को मारने-पीटने लगे। हम लोग जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे फिर भी उन लोगों ने मेरे पति के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। कसया पुलिस मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें